सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन, 12 दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सारंगढ़ द्वारा आयोजित सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह ग्राम पंचायत छिंद में संपन्न हुआ। यह 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 22 मार्च तक सफलतापूर्वक संचालित किया गया, जिसमें ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान किया गया।

समापन समारोह के अवसर पर ग्राम पंचायत छिंद के सरपंच नरेश रात्रे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करते हैं तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सब्जी उत्पादन, नर्सरी तैयार करने की तकनीक, फसल प्रबंधन एवं विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सफल संचालन पर उपस्थित सभी जनों ने इसकी सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास एवं स्वरोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।कार्यक्रम में पीआरपी कुसुम वैष्णव, आरसेटी सारंगढ़ के फैकल्टी अतुल कुमार मिश्रा, कार्यालय सहायक विमला पटेल, मधु यादव, संस्थान के सहयोगी उमेश बरेठ, योगेश यादव सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button