2.6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा… अंबानी और अडानी समेत भारतीय अमीरों को क्यों हुआ नुकसान?

नई दिल्ली: साल 2025 में अब तक भारत के सबसे अमीर कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है। उनकी संपत्ति में करीब 30.5 अरब डॉलर (2.6 लाख करोड़ रुपये) की कमी आई है। शेयर बाजार में अस्थिरता और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण ऐसा हुआ है। ज्यादातर नुकसान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के कारण हुआ है।

ट्रंप ने आयात-निर्यात पर ज्यादा टैक्स लगाया है, जिससे दुनियाभर में व्यापार तनाव बढ़ गया है। इसका असर शेयर बाजार पर भी पड़ा है। भारत समेत कई देशों के शेयर बाजार धड़ाम हो गए। इस वित्तीय संकट का असर न केवल दुनिया के अमीरों, बल्कि मुकेश अंबानीगौतम अडानी, शिव नादर, सावित्री जिंदल, दिलीप सांघवी और अजीम प्रेमजी जैसे भारत के बड़े उद्योगपतियों पर भी पड़ा है।

अंबानी से अडानी तक आए चपेट में

मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी हैं। इस साल उनकी संपत्ति में 3.42 बिलियन डॉलर की कमी आई है। वह दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। वे 17वें नंबर पर हैं और उनकी संपत्ति 87.2 बिलियन डॉलर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में इस साल 0.10% की गिरावट आई है। वहीं, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को 24% का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button