33 साल की उम्र में डेब्यू, अब बेरहमी से कुटाई… पाकिस्तानी गेंदबाज का करियर शुरू होने से पहले खत्म!

डुनेडिन: पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक समय तेज गेंदबाजों की खान हुआ करती थी। वकार यूनिस, वसीम अकरम, शोएब अख्तर, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आमिर लिस्ट लंबी है, लेकिन हाल फिलहाल में अचानक एक ऐसा अकाल आया है, जिसने उसकी साख पर बट्टा लगा दिया है। अब उसके पास शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह के अलावा अपने आप को स्पीड स्टार कहने वाले हारिस रऊफ जरूर टीम में हैं, लेकिन कोई भी छोटा-मोटा बल्लेबाज उनकी कुटाई कर देता है। यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अब औने-पौने खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। हालांकि, इससे भी खास फर्क नहीं पड़ा है।





