41 साल की गौहर खान ने एक बार फिर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, मगर प्रेग्नेंसी ग्लो पर अटकी नजर, लोग बोले- लड़का होगा

एक्ट्रेस गौहर खान एक बार फिर से मां बनने जा रही हैं। उन्होंने 2023 में बेटे को जन्म दिया था और दो साल बाद वह फिर से नन्हें मेहमान का स्वागत करने जा रही हैं। उन्हें हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया। जहां उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था उनकी खूबसूरती देख कुछ लोगों ने तो बच्चे के जन्म के बारे में भविष्यवाणी तक कर दी कि लड़का होगा या लड़की। उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

गौहर खान का जन्म 23 अगस्त 1983 को पुणे में हुआ था। मुस्लिम परिवार में जन्म एक्ट्रेस पांच भाई-बहनों में छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन निगार खान भी एक्ट्रेस हैं। हालांकि अब वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं। गौहर ने 2020 में जैद दरबार से शादी की थी, जो कि उनसे उम्र में 6 साल छोटे हैं। 41 की उम्र में एक्ट्रेस एक बार फिर से मां बनने का सुख हासिल करने जा रही हैं।

गौहर खान का वीडियो वायरल

एक इवेंट में गौहर खान पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। साथ ही उनके ग्लो ने भी सबका दिल जीत लिया। उन्होंने पपाराजी को पोज दिए और मुस्कुराकर उनका अभिवादन भी किया। वह बीते दिन अपने नए टीवी सीरीज ‘फौजी’ के लॉन्च के दौरान भी पति के साथ स्पॉट हुई थीं और उस दौरान भी वह बला की सुंदर लग रही थीं। इस बार उन्होंने एथनिक अटायर में सबका मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button