50 साल की अमीषा पटेल ने बच्चों को लिया है गोद, कहा- पूरी क्रिकेट टीम पैदा करना…पर जिंदगी ने मर्दाना बना दिया

‘गदर’ की सकीना यानी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल। वो 50 साल की हो गई हैं। पर उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। पर उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने कुछ बच्चों को चुपचाप गोद लिया है और वो उनकी पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं।

अमीषा पटेल ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं। वो कहती हैं, ‘मैं अपने भतीजों, भांजों, चचेरे भाई-बहनों के डायपर बदलती थी। उन्हें खाना खिलाती थी। सुलाती थी। और कहती थी कि मैं पूरी क्रिकेट टीम को जन्म दूंगी। उस समय मेरी मां कहती थीं कि एक बच्चा पैदा करो, फिर देखेंगे, क्योंकि बच्चे पैदा करना और मां बनना बहुत मुश्किल होता है। मुझे बच्चों से बहुत लगाव है और मैं बच्चों से बहुत प्यार करती हूं।’

‘कुछ बच्चों को चुपचाप लिया है गोद’

‘कहो ना प्यार है’ एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया, ‘लेकिन मैंने हमेशा अनाथ बच्चों के बारे में सोचा है। सोचा है कि उन्हें घर देना कितना खूबसूरत होगा। इसलिए मैंने चुपचाप कुछ बच्चों को गोद लिया और उन्हें पता भी नहीं चलता कि मैंने उन्हें गोद लिया है। मैं साइलेंटली उनकी एजुकेशन का खर्च उठाती हूं। मैं उन्हें बेहतर लाइफ देने के लिए चाहे वो मेडिकल हो या फिर एजुकेशन, हर संभव तरीके से पाल रही हूं। एक बच्चे का आपके साथ बड़ा होना एक बड़ी जिम्मेदारी है। यही वजह है कि मेरे पास कोई पालतू जानवर भी नहीं है।’

‘बच्चे नहीं हैं, इसलिए बैग्स हैं’

अमीषा ने आखिरी में कहा, ‘मेरे बच्चे नहीं हैं, इसलिए मेरे पास बैग्स हैं। मैं 16 साल की उम्र से बैग इकट्ठा कर रही हूं। मैं अपनी मां और आंटियों को बैग कलेक्ट करते हुए देखा है। हमारा परिवार बहुत अच्छे कपड़े पहनने वाला है। उन्हें एक्सेसजरी बहुत पसंद है। मैं ये बचपन में देखा है और इसलिए मुझे बैग्स से ये लगाव हो गया।’ मालूम हो कि अमीषा ने फराह खान के व्लॉग में अपने सारे बैग का कलेक्शन दिखाया था और बताया था कि उनके पास 300-400 ब्रांडेड बैग हैं।

‘जिंदगी ने मुझे मर्दाना बना दिया’

उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैं 5-6 साल की थी, तब भी मेरे जूते और बैग हमेशा मैचिंग होते थे। मेरे पास परफ्यूम की शीशी और कंघी होती थी। मैं हमेशा फैमिनिन थी, लड़कियों वाली थी, लेकिन जिंदगी ने मुझे मर्दाना बना दिया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button