‘फोर्ब्‍स 30 अंडर 30 एश‍िया’ में 6 भारतीयों का दबदबा, अनन्‍या पांडे और ईशान खट्टर समेत बॉलीवुड से चार बड़े नाम

बॉलीवुड में स्‍टार किड्स को लेकर हमेशा से हायतौबा मची रहती है। यह दिलचस्‍प है कि जहां एक के बाद एक स्‍टार किड्स इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना होती है। फिल्‍मों में उनकी एक्‍ट‍िंग को सिरे से खारिज कर दिया जाता है। लेकिन इन सब के बीच कुछ स्‍टार किड्स ऐसे भी हैं, जो नाम रोशन कर रहे हैं। बीते दिनों ‘केसरी चैप्‍टर 2’ में अनन्‍या पांडे के काम की खूब तारीफ हुई है। इसी तरह ईशान खट्टर भी इन दिनों OTT पर ‘द रॉयल्‍स’ से चर्चा में हैं। इन दोनों ही सितारों के नाम अब एक और उपलब्‍ध‍ि जुड़ गई है। प्रतिष्‍ठ‍ित बिजनस मैगजीन ‘फोर्ब्‍स’ ने अपनी ’30 अंडर 30′ की एश‍िया लिस्‍ट में अनन्‍या और ईशान को जगह दी है। जी हां, इस लिस्‍ट में 30 में से सिर्फ चार भारतीय सितारों के नाम हैं।

चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्‍या पांडे ने साल 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्‍यू किया था। शुरुआत में जहां अनन्‍या को उनकी एक्ट‍िंग स्‍क‍िल्‍स के लिए खूब ट्रोल किया गया, वहीं ‘पति पत्नी और वो’ (2019), ‘खो गए हम कहां’ (2023), CTRL (2024), ‘कॉल मी बे’ (2024) और अब ‘केसरी चैप्‍टर 2’ (2025) में उनकी तारीफ हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button