80 करोड़ का घर, इन चार जगहों पर आलीशान प्रॉपर्टी, सलमान और अक्षय से कहीं ज्यादा है फीस

साउथ के सुपरस्टार खलपति विजय 22 जून को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। विजय की फिल्मों से लेकर उनके करियर और नेटवर्थ तक की बातें खूब चर्चे में रहती हैं। एक्टर ने आलीशान जिंदगी जीने से पहले काफी कुछ किया है, जिसके बारे में कभी बात नहीं होती। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी 31 साल पूरे कर लिए हैं। उनके करियर में उतार-चढ़ाव आए। 18 साल की उम्र में, उन्होंने फिल्म ‘नालैया थीरपु (1992)’ से शुरुआत की, जो उनके पिता की ही थी। तब से, वह एक सुपरस्टार बन गए। उनके फैंस हमेशा उनसे मिलने की कोशिश करते रहते हैं। वे अक्सर फोटो के लिए उनके घर जाते रहते हैं। एक्टर के खास दिन पर हम फैंस को उनके बारे में दिलचस्प जानकारी देते हैं और उनके बारे में सबकुछ बताते हैं।

 
Thalapathy Vijay ने फिल्म ‘वेट्री’ में एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की और अब उन्हें थलपति विजय के नाम से जाना जाता है। वह ‘पोक्किरी’, ‘सरकार’, और ‘घिल्ली’ जैसी कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उनकी लोकप्रियता पूरे भारत में फैली हुई है, यहां तक कि ‘राउडी राठौड़’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button