8×8 का खेत का 200 रुपए में लिया पट्टा… पन्ना की धरती ने मजदूर को बना दिया करोड़पति, खुदाई के दौरान चमकी किस्मत

प्रदेश में पन्ना की जमीन कब किसको करोड़पति बना दे, कब किसकी किस्मत रातों रात चमक जाए यह कोई नहीं जानता है। पन्ना की धरती ने एक बार फिर से बेशकीमती हीरा उगला है। गुरुवार को पन्ना के हीरा ऑफिस में एक मजदूर 32 कैरेट 80 सेंट का उज्जवल नायाब किस्म का हीरा जमा करने पहुंचा।





