भारत से जवाबदेही की उम्मीद, साथ कर रहे काम… पन्नू की हत्या की साजिश पर अमेरिका ने ये क्या कह दिया?

वॉशिंगटन: अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट में छपी एक खबर में भारत पर बड़ा आरोप लगाया गया है। इस रिपोर्ट में रॉ अधिकारियों का नाम लिखा गया है जो खालिस्तान समर्थन गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित हत्या की साजिश में शामिल थे। इसे लेकर अब अमेरिकी विदेश विभाग ने भी रिएक्शन दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़े आरोपों की जांच में अमेरिका भारत के साथ नियमित रूप से काम कर रहा है। उन्होंने भारत से जवाबदेही मांगने पर अपना रुख दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button