आईएएस अफसर टीना डाबी का कहां बीता था बचपन? सातवीं तक भारत के ‘दिल’ में की हैं पढ़ाई

आईएएस अफसर टीना डाबी कलेक्टर बनते ही एक्शन में आ गई हैं। राजस्थान सरकार ने उन्हें बाड़मेर का कलेक्टर बनाया है। मां बनने के बाद वह फिल्ड ड्यूटी से बाहर थीं। महीनों बाद वह फिल्ड ड्यूटी पर लौटी हैं। इसके बाद से उनका एक्शन बाड़मेर में दिखने लगा है। इसके साथ ही टीना डाबी इंटरनेट पर छा गई हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने लगे हैं। साथ ही लोग भी उनके बारे में कई चीजें इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। इसमें लोग उनके जन्म स्थान और स्कूली पढ़ाई के बारे में ढूंढ रहे। आइए हम आपको बताते हैं कि आईएएस अफसर टीना डाबी का जन्म कहां हुआ है।
दरअसल, यूपीएससी टॉपर टीना डाबी 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। देश के चर्चित आईएएस अधिकारियों में उनकी गिनती होती है। वह राजस्थान कैडर की अधिकारी हैं। राजस्थान के कई जिलों में टीना डाबी की तैनाती रही है। कलेक्टर के तौर टीना डाबी की पहली पोस्टिंग जैसलमेर में हुई थी। सितंबर 2023 में बच्चे के जन्म के बाद वह लीव पर चल गई थी। लीव से लौटने के बाद राजस्थान सरकार ने टीना डाबी को बाड़मेर का कलेक्टर बनाया है।
भोपाल में हुआ टीना डाबी का जन्म
आईएएस अफसर टीना डाबी भले ही राजस्थान कैडर की अधिकारी हैं। उनका जन्म 09 नवंबर 1993 को भोपाल में हुआ था। उस समय उनके माता-पिता यही रहते थे। भोपाल में ही टीना डाबी के नानी का घर है। मां हिमानी डाबी की पढ़ाई लिखाई भोपाल स्थित मैनिट से हुई है। वह भी इंजीनियरिंग सर्विस की अधिकारी हैं।





