970 सालों से गणपति बप्पा की एक जैसी मूर्ति, पांढुर्ना के इस मठ में गणेशोत्सव पर होती है अनोखी परंपरा, जानें

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के पांढुर्ना के सबसे पुराने मठ में 970 सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर मठ में भगवान गणेश की विशेष प्रतिमा स्थापित की गई है। खास बात यह है कि सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस मूर्ति का आकार, बनावट और यहां तक कि वस्त्र भी हर साल एक समान रहते हैं।





