इंदौर में वार्ड 83 के पार्षद पद उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 6 उम्मीदवार हैं मैदान में

इंदौर । इंदौर नगर निगम के वार्ड 83 में पार्षद पद के उप चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। 31 मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। शांतिपूर्ण मतदान के लिए तीन-तीन सेक्टर आफिसर और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए है। उप चुनाव में छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 21 हजार से अधिक मतदाता करेंगे।
100 मीटर के दायरे में कोई राजनीतिक गतिविधियां नहीं
वार्ड 83 में 31 मतदान केंद्र बनाए गए है। मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में राजनीतिक गतिविधियां नहीं हो सकेगी। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। वार्ड के 21 हजार 731 मतदाता छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। उपचुनाव में मतदान को लेकर यहां वोटर्स में उत्साह नजर आ रहा है।
मतदान समाप्त होने के बाद दल सामग्री लेकर नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम में सामग्री रखी जाएगी। 13 सितंबर को मतगणना होगी।
यह उम्मीदवार
वार्ड 83 में छह उम्मीवार चुनाव लड रहे है। इसमें भारतीय जनता पार्टी से जितेंद्र राठौर, कांग्रेस से विकास जोशी, बहुजन समाज पार्टी से पूजा साहनी, निर्दलीय पप्पू मालवीय, योगेंद्र मौर्य, विनोद सूर्यवंशी चुनाव लड रहे हैं।





