बेटे ने पूछा था… ‘गिरने पर कितनी चोट लगती है’, दो दिन बाद ही मल्टी से गिरकर हुई उसकी मौत

मुरैना। मुरैना की अतरसुमा मल्टी में रहने वाले एक किशोर आदित्य की मंगलवार की सुबह मल्टी की तीसरी मंजिल की छत से गिरकर मौत हो गई। लोगों ने उसे घायल पड़ा देखा तो अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर बेंगलुरु में मिठाई की दुकान पर हेल्परी का काम करता था। वह लंबे समय से मोबाइल गेम भी खेल रहा था।

बेंगलुरु से घर आया था

पिता ब्रजकिशोर माहौर ने बताया कि आदित्य 26 अगस्त को बेंगलरु से घर आया था। रात साढ़े तीन बजे तक वह उसके साथ ही मोबाइल चला रहा था। इसके बाद पिता सो गए। सुबह पांच बजे मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आदित्य घायल अवस्था में नीचे पड़ा है। स्वजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गेम में कूदने जैसा कोई टास्क नहीं

ब्रजकिशोर को नहीं पता कि बेटा कौन का गेम खेलता था। सिविल लाईन टीआई दर्शन शुक्ला के मुताबिक वह फ्री फायर ऑनलाइन गेम खेलता था, लेकिन इस गेम में कूदने जैसा कोई टास्क नहीं है। उसके साथी हिंमाशु माहौर के साथ यह गेम खेलता था।

हिंमाशु ने पुलिस को बताया है कि वह रात में कभी गेम नहीं खेलते थे। इसलिए पुलिस अब आदित्य की आईपीडीआर जांचेंगी। जिसमें इंटरनेट का सांख्यकी का पता लगाया जाता है कि वह किस साइट पर जाकर डेटा खर्च कर रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button