8×8 का खेत का 200 रुपए में लिया पट्टा… पन्ना की धरती ने मजदूर को बना दिया करोड़पति, खुदाई के दौरान चमकी किस्मत

प्रदेश में पन्ना की जमीन कब किसको करोड़पति बना दे, कब किसकी किस्मत रातों रात चमक जाए यह कोई नहीं जानता है। पन्ना की धरती ने एक बार फिर से बेशकीमती हीरा उगला है। गुरुवार को पन्ना के हीरा ऑफिस में एक मजदूर 32 कैरेट 80 सेंट का उज्जवल नायाब किस्म का हीरा जमा करने पहुंचा।

कुल 16 हीरे जमा हैं

वहीं हीरे को पन्ना के हीरा ऑफिस में जमा कर दिया गया है। अब इसकी नीलामी होगी। इसे ऑप्शन में बेचा जाएगा। 12% की रॉयल्टी काटकर शेष राशि हीरा पाने वाले व्यक्ति को दे दी जाएगी। इसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। इसके पहले भी 2 कैरेट 72 सेंट का हीरा जमा हुआ है। आने वाली नीलामी में रखा जाएगा। अभी तक कुल 16 हीरे जमा हुए हैं। इन सभी का वजह 124 कैरेट 39 ग्राम है। बता दें कि इसके पहले भी कई मजदूरों को खुदाई के दौरान हीरा मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button