स्टूडेंट्स के साथ गाली-गलौज और मारपीट के आरोप, जबलपुर के इस स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग जमकर हंगामा

जबलपुर: जबलपुर के शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अभिभावक बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। अभिभावकों ने स्कूल के नए स्टाफ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें बच्चों के साथ मारपीट, गाली-गलौज, पैसे मांगना और धमकी देना शामिल हैं। हालांकि, नए स्टाफ ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। इस बीच हंगामे की खबर मिलते ही स्कूल की प्राचार्या मौके से गायब हो गईं। इससे अभिभावकों का गुस्सा और भड़क गया।





