पुल टूटा, शहर में घुसा नदी का पानी, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू की तैयारी… ग्वालियर में बारिश से त्राहिमाम

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में मौसम ने तहलका मचा रखा है। हर जगह बाढ़ और तबाही की तस्वीर देखी जा रही हैं। ऐसा ही हल ग्वालियर में भी नजर आ रहा है। यहां अधिकांश नदिया उफान पर हैं। तो वहीं कई रपटे अब तक डूब चुके हैं। जिले भर में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। नहर व नदियों के किनारे बसे लोगों को भी प्रशासन ने दूरी बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस व प्रशासन की टीम में भी लगातार मौके पर पहुंचकर जायजा ले रही है। कई जगहों पर तो हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू के हालात बन गए हैं।





