MP का बाहुबली, उफनती नदी में से बाइक को सिर पर उठाकर ले गया युवक

 दमोह। दमोह जिले के साथ बटियागढ़ क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। सभी नदियां इस दौरान उफान पर हैं। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खतरनाक नजारे देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही नजारा बटियागढ़ में देखने को मिला, जिसमें युवक बाइक को सिर पर उठाकर उफनदी को पार कर रहा है। वीडियो को देखकर हर कोई इस युवक को मध्यप्रदेश का बाहुबली कह रहा है।

100 मीटर तक सिर पर बाइक रखकर चला

युवक बटियागढ़ ब्लॉक का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक बुधवार दोपहर बाइक से मगरोन गया था। इस दौरान भी इसी तरह उफनते नाले में बाइक सिर पर रखकर लेकर गया था। वह वापस मगरोन से लौट रहा था, तभी सुनवाहा के पास पढ़ने वाले बकरऊ नाले पर पानी था। उसे पार करने के लिए उसने अपनी बाइक को सिर पर उठाकर चल पड़ा। कमर तक पानी में करीब 100 मीटर तक सिर पर बाइक रखकर वह चला। उसके बाद दूसरे किनारे पहुंचकर घर के लिए निकल गया। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button