पशु संगणना : प्रगणकों और सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

कोरिया । 21वीं पशु संगणना 2024 के लिए कोरिया जिले में एक दिवसीय “हैंड्स-ऑन” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ। पशुधन विकास विभाग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को उनकी जिम्मेदारियों और ऑनलाइन पशु संगणना ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई।

मास्टर ट्रेनर डॉ. रूपेश सिंह ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को सटीकता से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु पालकों की जानकारी को सही ढंग से दर्ज करने पर जोर दिया, जिसमें उनके नाम, पते और पशुधन की कैटेगरी की सही जानकारी शामिल है। इस बार पशु संगणना को ऑनलाइन मोड में पूरा किया जाना है, जिसके लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से संगणना कार्य का अभ्यास कराया गया।

उपसंचालक डॉ. विभा सिंह ने जिले के सभी कृषकों और पशुपालकों से अपील की कि वे प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि संगणना में पशुधन की नस्लवार सटीक जानकारी दर्ज हो सके। इस कार्यक्रम में अति. उपसंचालक डॉ. राकेश कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button