मप्र के मुख्य सूचना आयुक्त बने विजय यादव, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ

भोपाल। पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक विजय यादव मप्र के मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) बन गए हैं। मंगलवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ-साथ सूचना आयुक्त के रूप में उमाशंकर पचौरी (शिक्षाविद्), वंदना गांधी (समाजसेवी) एवं ओमकार नाथ (सेवानिवृत्त जज) ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

लंबे समय से रिक्त थे पद

गौरतलब है कि सूचना आयुक्तों के पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 10 सितंबर को चयन समिति की बैठक हुई थी, जिसमें मुख्य सूचना आयुक्त के साथ-साथ तीन सूचना आयुक्त के रूप में इनके नामों पर मुहर लगाई गई थी। इनके पदभार संभालने से सूचना के अधिकार के अंतर्गत लगभग पांच माह से लंबित शिकायतों के निपटारे शुरू हो जाएंगे।
यहां पर यह भी बता दें कि प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त के अलावा दस सूचना आयुक्त के पद स्वीकृत हैं। यानी सात पद अब भी रिक्त हैं। मप्र राज्य सूचना आयोग में लंबे समय के बाद मुख्य सूचना आयुक्त और तीन सूचना आयुक्तों की नियुक्तियां हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button