बोनस हो तो ऐसा… इस स्टार्टअप ने 140 कर्मचारियों को बांट दिए 14 करोड़ रुपये, जानें क्या करती है कंपनी

नई दिल्ली: तमिलनाडु के एक स्टार्टअप ने अपने कर्मचारियों को मालामाल कर दिया है। कंपनी ने अपने 140 कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बोनस दिया है। ऐसे में इस कंपनी के कर्मचारियों की 8 महीने पहले ही दिवाली हो गई है। कंपनी ने फाउंडर ने अपने कर्मचारियों से इस बोनस को देने का वादा किया था। अब उन्होंने अपना वादा पूरा कर कर्मचारियों की जेब भर दी है। उन्होंने कर्मचारियों को बोनस के रूप में 16.20 लाख डॉलर (करीब 14.22 करोड़ रुपये) दिए हैं।