भाजपा ने स्थापना दिवस सेवा पखवाड़ा के तहत वार्ड चलो घर घर चलो अभियान चलाया

रायपुर।  भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है जिसके तहत 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न सेवा और जनता से जुड़े अभियान भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हैं 8 अप्रैल को कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात गुरुवार भाजपा द्वारा पूरे देश में गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान चलाया जा रहा है जहां ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम गांव गांव चलो अभियान नाम दिया गया है वहीं शहरी क्षेत्रों में घर घर चलो अभियान नाम से यही कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी की शहरी इकाई द्वारा चलाया गया ,
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर लाखेनगर वॉर्ड में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग लाखेनगर वॉर्ड में पैदल भ्रमण कर घर घर दस्तक दी वहीं रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे चंगोरा भाटा वार्ड क्षेत्र में स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ वार्ड के विभिन्न घरों तक पहुंची जहां भाजपा नेताओं ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों से जनता कितनी संतुष्ट यह जानने का प्रयास किया गया साथ ही जनता से विभिन्न विषयों सुझाव भी संकलित किए गए और साथ ही साथ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के संबंध में जनता से विस्तार से चर्चा की और विस्तृत जानकारी भी प्रदान की ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ किसी न किसी माध्यम से असल जरूरतमंद को प्राप्त हो सके ।
साथ ही आज रायपुर नगर निगम के सभी वार्डों में भारत माता की प्रतिमा सहित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई कर आस पास स्वच्छता अभियान चला कर सफाई का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button