बांग्लादेश में भेदभाव नहीं… हिंदू नेता की हत्या पर भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान से बौखलाई यूनुस सरकार, अलापा पुराना राग

ढाका: बांग्लादेश ने भारत के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया है कि वहां अल्पसंख्यकों के साथ ज्यादती हो रही है। बांग्लादेश में हिंदू नेता भाबेश चंद्र रॉय की मौत के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने ये बयान दिया है। भारत की ओर से कहा गया है कि बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्कों के साथ उत्पीड़न का एक व्यवस्थित तरीका देखा जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान पर जवाब देते हुए मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा कि बांग्लादेश सरकार अपने नागरिकों में किसी तरह का भेदभाव नहीं करती है।





