छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती पर श्रमिक महासम्मेलन में हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण राज्य में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 17 सितंबर को रायपुर स्थित सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में श्रम विभाग द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि शिरकत की।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री  श्री विष्णुदेव द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत 100 से अधिक श्रमिको  के बच्चों को लाभान्वित किया गया है, जिसमें धमतरी जिले के पांच बच्चे शामिल हैद्य  मंच पर श्रीमती अनेश्वरी पति दिनेश की पुत्री तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना अंतर्गत श्री अलख साहू को लाभान्वित किया। जिले के 12,335 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 2 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदाय की गई। जिले से 500 हितग्राही सम्मेलन में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वकर्मा जयंती पर राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रमिक  सम्मेलन में कहा कि सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा से लेकर आवास और औजारों की सुविधा तक सरकार हर कदम पर श्रमिकों के साथ खड़ी है। छत्तीसगढ़ के निर्माण और विकास में श्रमवीरों की भूमिका अतुलनीय है। श्रमवीर समाज की रीढ़ हैं। आपके योगदान से ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्षगांठ पर हम श्रमवीरों के परिश्रम को नमन करते हैं।

मुख्यमंत्री  ने बताया कि श्रमिकों के खाते में बुधवार को 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल में पंजीकृत 1 लाख 84 हजार 220 श्रमिकों के खाते में यह राशि ट्रांसफर की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पारदर्शिता हमारी सरकार की पहचान है। किसानों और श्रमिकों का पैसा सीधे उनके खातों में पहुंच रहा है।

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन देवांगन ने कहा कि श्रमिक देश का निर्माण करता है। भगवान विश्वकर्मा को शिल्पकार माना जाता है। छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा करने जा रही है। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत अगले शैक्षणिक सत्र में 100 से बढ़ाकर 200 सीट की जाएगी। श्रमिक बच्चों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button