15 पत्नियां, 30 बच्चे और 100 नौकरों की फौज… अफ्रीकी राजा की UAE के अबू धाबी एयरपोर्ट पर एंट्री, बंद करने पड़ गए 3 टर्मिनल

अबू धाबी: अफ्रीकी देश इस्वातिनी देश के राजा मस्वाती-III ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान खींचा हैं। अपनी अनोखी जीवनशैली के लिए मशहूर मस्वाती ने यूएई का दौरा किया है। मस्वाती अपने निजी जेट से अबू धाबी एयरपोर्ट पर पहुंचे तो यहां मौजूद मुसाफिर और कर्मचारी हैरान रह गए। इस हैरानी की वजह किंग के साथ आईं उनकी 15 पत्नियों, 30 बच्चे और करीब 100 नौकर थे। ये सभी जेट से उतरे तो सुरक्षा व्यवस्था की चुनौती पैदा हो गई और अफसरों को तीन टर्मिनल बंद करने पड़ गए।
अफ्रीका के आखिरी राजवंश वाले देश इस्वातिनी (पूर्व में स्वाजीलैंड) के राजा मस्वाती के काफिले ने इसलिए भी ध्यान खींचा क्योंकि ये लोग काफी अलग कपड़े पहने हुए थे। राजा मस्वाती तृतीय का यह दौरा यूएई के साथ कुछ आर्थिक समझौतों पर बातचीत के लिए था। हालांकि इस दौरान उनके यूएई से समझौतों की बजाय उनके परिवार की चर्चा दुनिया में ज्यादा हुई है। करीब 150 लोगों के साथ दौरे पर आए राजा के इस अंदाज ने लोगों को हैरान किया है।
1986 से राजा हैं मस्वाती
मस्वाती तृतीय साल 1986 से इस्वातिनी के राजा हैं। अपने लाइफस्टाइल के लिए पूरी दुनिया में मशहूर मस्वाती के पास 1 अरब डॉलर से अधिक की अनुमानित दौलत हैं। उनके पास कई आलीशान महल, लग्जरी कारों का बेड़ा और निजी जेट जैसी सुविधाएं हैं। मस्वाती की 15 रानियां हैं तो उनके पिता ने 125 महिलाओं से शादी की थी। राजा मस्वाती तृतीय हर साल रीड डांस समारोह में अपने नई दुल्हन चुनते हैं। यह इस क्षेत्र का पारंपरिक रिवाज है