‘शर्मनाक, अफसर खेल रहे लारालप्पा’, बिहार विधानसभा में अपने ही विधायक के सवाल पर घिरे सम्राट चौधरी

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र 2026 की कार्यवाही 9 फरवरी को सवाल जवाब के साथ शुरू हुई। लेकिन सोमवार को सदन में सीन कुछ अलग ही था। सरकार को उसके ही विधायक घेरते दिखे। बीजेपी के जाले से विधायक जीवेश मिश्रा ने पुलिस थानों के निर्माण पर सवाल उठा दिया। जाले और सिंहवाड़ा थाने में आगंतुक कक्ष को न बनाए जाने पर तीखा तंज कस दिया और कहा कि ये शर्म की बात है। रही सही कसर जदयू के बरौली से विधायक मंजीत कुमार सिंह ने पूरी कर दी। उन्होंने भी लगे हाथ ऐसे ही मुद्दे को उठा दिया।

11:20 AM: सम्राट चौधरी को अपने ही विधायक को देना पड़ा जवाब

गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने इसके बाद अपनी ही पार्टी के विधायक जीवेश मिश्रा के कड़े सवाल का जवाब दिया और कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी, और जो अधिकारी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

11:15 AM: बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने अपनी ही सरकार को घेरा

जीवेश मिश्रा ने कहा कि ‘ये बड़ा विवादित जवाब है कि सरकार कह रही है कि थाने का भवन जर्जर नहीं है। अगर जर्जर नहीं है तो सरकार ने मरम्मती के लिए 6 लाख रुपये क्यों दिए? 2023, 2024, 2025, 2026 तक सरकार महिला सिपाही का बैरक नहीं बनवा पाई। क्या सरकार दोषी अधिकारी पर कार्रवाई करेगी। बहुत छोटा काम, शर्म आनी चाहिए इस पर, 2022 में जाले और सिंहवाड़ा में आगंतुक कक्ष बनवाने की स्वीकृति मिली थी। लेकिन 2026 तक ये नहीं बना। जो अधिकारी नहीं बनवा पाए, लारालप्पा खेल रहे हैं सरकार के साथ, ये किसकी जिम्मेवारी है। इतना गैर जिम्मेदार जवाब लिख कर अधिकारी दे रहे हैं।’

10:50 AM: दरभंगा रेप-मर्डर केस पर हंगामा

बिहार विधानसभा के सत्र के शुरू होने के पहले विपक्षी विधायकों ने दरभंगा में 6 साल की बच्ची के रेप और मर्डर केस पर सदन के पोर्टिको में जम कर नारेबाजी की। इस दौरान पटना नीट छात्रा कांड को लेकर भी विपक्षी विधायक उग्र नजर आए। इसी हंगामे के बीच सीएम नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button