ईरान युद्ध के बीच भारत-अमेरिका क्रिटिकल मिनरल्स एग्रीमेंट के करीब, यूएस एंबेसेडर ने दी बड़ी अपडेट

नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। शुक्रवार को ‘India Today Conclave’ में बोलते हुए गोर ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम अहम खनिजों के समझौते को पूरा करने के बहुत करीब पहुंच गए हैं। इससे अडवांस मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी सिस्टम और नई टेक्नोलॉजी के लिए जरूरी सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। बस थोड़ा इंतजार कीजिए, अगले कुछ महीनों में एक बड़ा ऐलान होने की उम्मीद है।’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका के रिश्ते ‘ऐतिहासिक ऊंचाइयों’ तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने हाल ही में हुए भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते जैसे बड़े कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि ये इस साझेदारी को ऊपर ले जाने के लिए हैं। सर्जियो गोर ने कहा कि अब रिश्तों में रुकावट के बजाय नए रास्ते खुल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘इस रिश्ते में ऐतिहासिक ऊंचाइयों तक पहुंचने और ऐसे नतीजे देने की क्षमता है, जो हमने पहले कभी नहीं देखे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button