फर्जी कॉल से सावधान! रेल अधिकारियों के नाम पर हो रही ठगी, भोपाल मंडल की चेतावनी

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें अज्ञात व्यक्ति रेल अधिकारियों का नाम लेकर खासकर सेवानिवृत्त और सेवानिवृत्ति के करीब कर्मचारियों को फोन कर रहे हैं। उनसे बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, पिन तथा अन्य गोपनीय जानकारी मांग रहे हैं।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे का कोई भी अधिकारी या विभाग फोन पर इस तरह की संवेदनशील जानकारी कभी नहीं मांगता। ऐसे कॉल पूरी तरह फर्जी हैं। धोखाधड़ी का प्रयास हैं। यात्रियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे किसी भी कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी दबाव में न आएं।

कार्यालय या बैंक शाखा से करें संपर्क

किसी भी सूचना की पुष्टि संबंधित कार्यालय या बैंक शाखा में व्यक्तिगत रूप से करें और संदिग्ध काल या संदेश की तुरंत सूचना दें। रेलवे ने सभी से जागरूक रहने और अपने परिजनों को भी सतर्क करने की अपील की है। किसी भी साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button