पाकिस्तानी साहिबजादा फरहान पर ICC मेहरबान तो भारत की बेटी ने भी किया कमाल, मिला ये अवॉर्ड

नई दिल्ली: पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान और भारत की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को फरवरी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दिया गया है। मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड के लिए साहिबजादा फरहान के साथ अमेरिका के शेडली वेन शाल्कविक और इंग्लैंड के विल जैक्स भी नॉमिनेट हुए थे। वहीं वुमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए भारत की अरुंणधति रेड्डी के साथ श्रीलंका की हर्षिता समारविक्रमा और पाकिस्तान की फातिमा सना भी नॉमिनेट हुई थीं।

टी20 वर्ल्ड कप में किया फरहान ने शानदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें फरवरी के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला। उन्होंने 7 मैचों में 2 शतक के चलते 383 रन ठोके। वह एक एडिशन में टी20 वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा साहिबजादा ने विराट कोहली का एक टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा।साहिबजादा फरहान ने अवॉर्ड जीतने पर कहा, ‘यह आईसीसी अवॉर्ड जीतना शानदार एहसास है। खासकर उन परफॉर्मेंस के लिए जो मैंने वर्ल्ड कप स्टेज पर की। जहां पर दुनियाभर के फैंस हर एक पल देख रहे होते हैं। यह इसे और भी खास मनाता है।’

ऑस्ट्रेलिया में छाईं अरुंधति रेड्डी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम से 2-1 से टी20 सीरीज जीती। उस सीरीज में अरुंधति रेड्डी ने अच्छी गेंदबाजी की। वह सीरीज में लीडिंग विकेट टेकर रहीं। उन्होंने 7.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया में छाईं अरुंधति रेड्डी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम से 2-1 से टी20 सीरीज जीती। उस सीरीज में अरुंधति रेड्डी ने अच्छी गेंदबाजी की। वह सीरीज में लीडिंग विकेट टेकर रहीं। उन्होंने 7.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट लिए।

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनना खास सम्मान की बात है, यह और भी ज्यादा इसलिए खास है क्योंकि मैं ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने में कॉन्ट्रीब्यूट कर पाई। ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराना आसान नहीं है, जो इस अवॉर्ड को और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button