केरल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

नई दिल्ली/गुवाहाटी/कोलकाता, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि चंद्रशेखर का बेंगलुरु के पॉश इलाके कोरमंगला में 49,000 स्क्वॉयर फीट का बंगला है। जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपए के आसपास है।
केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजीव चंद्रशेखर आदतन अपराधी हैं। उन्हें लगता है कि वे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को बार-बार गुमराह कर सकते हैं। उनके एफिडेविट से यह भी पता चलता है कि अरबपति बिजनेसमैन होने के बावजूद उनके पास कोई रहने की प्रॉपर्टी या कार नहीं है।
हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मामले में दखल दें और पीपल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट के तहत कैंडिडेट को डिसक्वालिफाई करें। नहीं तो, जनता सवाल करेगी कि क्या चुनाव आयोग निष्पक्ष काम कर रहा है कि नहीं।
पांच राज्यों में चुनाव से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स
- पश्चिम बंगाल में आज सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी हो सकती है। SIR के दौरान ‘अंडर एडजुडिकेशन’ में रखे गए करीब 63 लाख वोटरों में से 27 लाख के मामलों का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।
- असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पार्टी 101 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है।
- पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में भगवान राम की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया।
- असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
- पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने 30 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।





