मरम्मत के लिए 1 माह तक बंद रहेगा खारुन पुल, 1 अप्रैल से डाइवर्ट होगा ट्रैफिक

रायपुर, रायपुर और दुर्ग को जोड़ने वाले एनएच-53 स्थित खारून नदी ब्रिज पर 1 अप्रैल से मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है। यह काम करीब एक माह तक चलेगा, इस दौरान पुल पूरी तरह बंद रहेगा और यातायात के लिए डायवर्जन एवं वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी।

यह ब्रिज रोजाना लगभग डेढ़ लाख वाहनों की आवाजाही संभालता है। ऐसे में मरम्मत के दौरान भारी ट्रैफिक दबाव और जाम की स्थिति बनने की आशंका है। इसे देखते हुए पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

रायपुर ट्रैफिक के अतिरिक्त डीसीपी विवेक शुक्ला, एसीपी सतीश ठाकुर, सीमा अहिरवार सहित एनएचएआई और स्थानीय थाना प्रभारियों ने मौके का निरीक्षण कर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुचारू यातायात के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया है।

दुर्ग से रायपुर आने के लिए डायवर्जन
एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, अभनपुर जाने वाले वाहन: सेलूद—पाटन—अभनपुर मार्ग
दुर्ग, भिलाई, उतई से आने वाले: सेलूद—फूंडा—जामगांव—मोतीपुर—अमलेश्वर मार्

चरोदा, भिलाई-3 से आने वाले: सिरसा गेट—मोतीपुर—अमलेश्वर मार्ग

कुम्हारी क्षेत्र से आने वाले: कुम्हारी—उरला—खमरिया—अमलेश्वर मार्ग
रायपुर से दुर्ग जाने के लिए मार्ग
छोटे वाहन: चंदनीडीह से पुराने रपटा/पुल के जरिए कुम्हारी टोल
अन्य वाहन: भटगांव—अमलेश्वर—मोतीपुर मार्ग
वन-वे ट्रैफिक रहेगा लागू

पुल के आसपास वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जाएगा। कुम्हारी टोल से चंदनीडीह तक विशेष रूप से वन-वे नियमों का पालन करना होगा।

लोगों से अपील
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे डायवर्जन मार्गों का पालन करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। खासकर एयरपोर्ट, अस्पताल, रेलवे स्टेशन या परीक्षा केंद्र जाने वाले लोग पहले से प्लानिंग करें।

साथ ही ओवरटेक से बचने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि नियमों का पालन करने से जाम और दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button