100 साल के बुजुर्ग सोहद राम चक्रेश को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

जशपुरनगर। कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत टांगरगाँव के 100 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग  सोहद राम चक्रेश के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) किसी सहारे से कम नहीं है। उम्र के इस पड़ाव पर, जब कदम साथ नहीं देते, तब एक सुरक्षित और मजबूत घर उनके लिए सुकून की छांव बन गया है। वर्ष 2024-25 में मिले इस आवास ने उनके कच्चे घर की असुरक्षा को खत्म कर उन्हें एक सम्मानजनक जीवन दिया है।

 चक्रेश अब चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ऐसे में परिवार के लिए उनकी देखभाल करना पहले कठिन था। उनके नाती  बसंत कुमार चक्रेश बताते हैं कि कच्चे मकान में रहना हमेशा चिंता का कारण बना रहता थाकृबरसात, ठंड और गर्मी में दादा को तकलीफ होती थी। लेकिन अब पक्का मकान मिलने से न सिर्फ रहने की सुविधा बढ़ी है, बल्कि पूरे परिवार को सुरक्षित आवास भी मिली है।

प्रदेश में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से ऐसे कई जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन मिल रहा है, जो वास्तव में इस योजना की सार्थकता को दर्शाता है।

 सोहद राम चक्रेश और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। उन्होंने शासन-प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें अपने जीवन के इस अंतिम पड़ाव में एक सुरक्षित छत और सुकून भरा जीवन मिल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button