वाराणसी एयरपोर्ट पर बुर्का पहने हिंदू युवती पकड़ाई, मुंबई शादी करने जा रही थी; कोर्ट ने दे दी इजाजत

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट से एक हिंदू महिला को पकड़ा गया। वह बुर्का पहनकर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। मुंबई जाने वाली फ्लाइट पर वह बोर्डिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर महिला को पकड़ा गया। इस दौरान महिला ने अपनी कहानी कहनी शुरू की। हालांकि, एयरपोर्ट सिक्यूरिटी ने महिला को पुलिस के हवाले किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पूरी कहानी सुनने के बाद महिला को मुंबई जाने की इजाजत दे दी। कोर्ट में महिला ने मुंबई में अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ शादी करने जाने की बात कही।

एयरपोर्ट पर हुई कार्रवाई

वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार को बुर्का पहनी महिला को मुंबई यात्रा से रोके जाने का मामला सामने आया। बुर्का पहनी एक 22 साल की हिंदू महिला को एक मुस्लिम युवक के साथ रोका गया। दोनों को मुंबई जाने वाली फ्लाइट पकड़नी थी। इस दौरान बोर्डिंग पास जारी होने से पहले उनके डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एयरलाइंस के अधिकारियों को शक हुआ।एयरलाइंस के अधिकारियों ने देखा कि महिला ने बुर्का पहना हुआ था, जबकि उसके आधार कार्ड में उसकी पहचान एक हिंदू के तौर पर दर्ज थी। पूछताछ के बाद, सीआईएसफ ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

गोपालगंज की है महिला

पुलिस ने इसके बाद मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला बिहार के गोपालगंज की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती है। उसे मुंबई में ही एक मुस्लिम युवक से प्यार हो गया था। जब उसके पिता को इस बारे में पता चला तो वे लड़की को मुंबई से गोपालगंज ले आए। परिवार उसकी शादी अपनी ही जाति के किसी युवक से करना चाहता है।

महिला ने अपने प्रेमी को अपने परिवार के इस फैसले के बारे में बता दिया। इसके बाद प्रेमी ने उसे फ्लाइट के टिकट भेजे और अपने एक दोस्त के साथ मुंबई पहुंचने को कहा। पुलिस ने महिला की पूरी कहानी जानने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। महिला बालिग है, इसलिए मजिस्ट्रेट ने उसे मुंबई जाने की इजाजत दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button