अंबिकापुर-कोलकाता डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, 6000 किराया

सरगुजा, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से कोलकाता के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है। एलायंस एयर अब सप्ताह में दो दिन अंबिकापुर और कोलकाता के बीच उड़ान संचालित कर रही है। इसी सप्ताह अंबिकापुर-दिल्ली के लिए भी हवाई सेवा शुरू की गई है। कंपनी 72 सीटों वाले विमान का संचालन कर रही है।

अंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट गुरुवार और शनिवार को संचालित हो रही है। गुरुवार को फ्लाइट बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंची और फिर कोलकाता के लिए रवाना हुई। आज अंबिकापुर से कोलकाता के लिए केवल तीन यात्रियों ने उड़ान भरी।

वहीं शनिवार को यह फ्लाइट अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए कोलकाता जाएगी। इस रूट पर पहली फ्लाइट गुरुवार सुबह 10:25 बजे अंबिकापुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरी।

2 महानगरों से जुड़ा अंबिकापुर

एलायंस एयर ने अपने विंटर शेड्यूल में अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता की हवाई सेवाएं जोड़ी है। अंबिकापुर से दिल्ली फ्लाइट का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री ने 30 मार्च को किया था। दोपहर 12 बजे मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अंबिकापुर) से पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई, जिसमें सांसद चिंतामणी भी सवार हुए।

अंबिकापुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार संचालित है। अंबिकापुर-दिल्ली का किराया 6,500 रुपए तय किया गया है। वहीं अंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट का बेस फेयर करीब 6,000 रुपए रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button