MP में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, दो डिग्री कम हो सकता है तापमान

भोपाल। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी ने समूचे प्रदेश को झुलसा रखा है। बुधवार को सर्वाधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में दर्ज किया गया। वहीं उमरिया में सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहने से रात गर्म रही। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है, न्यूनतम तापमान भी यहां 22 से 27 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 अप्रैल को कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने के आसार जताए हैं। प्रदेश में अगले 24 घंटों में तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के आसपास प्रेरित चक्रवात और प्रति चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। जिस कारण कई जिलों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला नजर आया।

इन जगहों पर चली तेज हवाएं

मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढ़ुर्णा में तेज हवाएं चलीं। वहीं टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सीधी, उमरिया, शहडोल, मंडला और छिंदवाड़ा में हीट वेव के हालात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button