कांग्रेस विधायक ने रेप को धर्मग्रंथों से जोड़ा, कहा-तीर्थफल मिलेगा

भोपाल, दतिया जिले की भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि धर्मग्रंथों में लिखा है कि यदि कोई तीर्थ पर नहीं जा पा रहा है तो वह दलित आदिवासी वर्ग की महिला या बच्ची के साथ रेप करेगा तो उसे वही फल मिलेगा जो तीर्थ करने से मिलता है।

वीडियो में बरैया कह रहे हैं- इंडिया में सबसे ज्यादा रेप शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब और मोस्ट ओबीसी से होता है। रेप की थ्योरी ये है कि कोई भी…कैसे भी दिमाग का व्यक्ति रास्ते में जा रहा है, उसे खूबसूरत अति सुंदर लड़की यदि दिखी तो उसका ब्रेन विचलित हो सकता है तो रेप हो सकता है। आदिवासियों में, एससी में कौन सी अति सुंदर स्त्री है? मोस्ट ओबीसी में ऐसी स्त्रियां, सुंदरियां हैं? क्यों होता है बलात्कार, क्योंकि उनके धर्म ग्रंथों में इस तरह के निर्देश दिए गए हैं?

बरैया से पूछा जाता है कि क्या हिन्दू धर्म ग्रंथों में लिखा है? तो वे कहते हैं अब वे हिन्दू हैं या नहीं, उस पर मुझे कुछ नहीं कहना, लेकिन मेरा तात्पर्य ये है कि धर्मग्रंथों में लिखा है कि (बरैया कुछ जातिसूचक नामों का उल्लेख करते हैं) इन जातियों के साथ सहवास करने से यह तीर्थ का फल मिलेगा। बरैया ने ये बातें सोशल मीडिया पर दिए इंटरव्यू में कही हैं।

बरैया बोले- तीर्थ करने नहीं जा सकता तो ये विकल्प दिया गया बरैया आगे कहते हैं- वो तीर्थ करने नहीं जा सकता तो ये विकल्प दिया गया है कि इन वर्गों की औरतों को घर बैठे पकड़कर सहवास कर दो तो वह फल मिल जाएगा। क्या कोई तैयार हो जाएगा इसके लिए? तो फिर अंधेरे, उजाले में पकड़ने की कोशिश करेगा।

एक व्यक्ति एक महिला का कभी रेप नहीं कर सकता। यदि वह सहमत नहीं है तो नहीं करेगा? चार महीने, दस महीने और एक साल की बच्चियों के साथ रेप क्यों होते हैं? उसके ऑर्गेन्स रेप के लिए तैयार हैं क्या? नहीं… उसे दिखाई देता है इस जाति की महिला के साथ, लड़की के साथ रेप करूंगा तो मुझे वो फल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button