WWE में लंबे समय के बाद हुई खूंखार रेसलर की वापसी, सिर्फ एक फाइट के बाद लेगा संन्यास

नई दिल्ली: WWE के दिग्गज गोल्डबर्ग ने रॉ में धमाकेदार वापसी की है। उनके सामने एक बड़ी चुनौती है। गोल्डबर्ग पिछले साल WWE में वापस आए थे। उन्होंने बताया था कि उनका रिटायरमेंट मैच 2025 में होगा। फैंस कई महीनों से उन्हें आखिरी बार देखने का इंतजार कर रहे थे। 16 जून 2025 को मंडे नाइट रॉ में गोल्डबर्ग ने वापसी की। उन्होंने उस रेसलर का सामना किया, जिसके साथ उनका आखिरी मैच होगा। गोल्डबर्ग का यह मैच अब 12 जुलाई को अटलांटा, जॉर्जिया में होगा। वे वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए गुंथर से लड़ेंगे।

गोल्डबर्ग की हुई एंट्री

16 जून को WWE रॉ में नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर रिंग में आए। उन्होंने जे उसो पर अपनी जीत के बारे में बात की। उन्होंने दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर खुशी जताई। गुंथर ने मिस्टर मनी इन द बैंक, सैथ रॉलिंस का भी जिक्र किया। उन्हें पता था कि रॉलिंस उन पर और उनके टाइटल पर नजर रख सकते हैं। तभी गोल्डबर्ग का म्यूजिक बजा और वे रिंग में आए। यह खबर सच निकली। 2024 में WWE बैड ब्लड PLE में गुंथर ने गोल्डबर्ग के परिवार के बारे में बुरा कहा था। इसके बाद पहली बार दोनों आमने-सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button