दिल्ली सरकार के बाद अब MCD कर्मचारियों को भी दिवाली बोनस

नई दिल्ली.

दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के बाद अब एमसीडी कर्मचारियों के लिए भी दिवाली बोनस का ऐलान किया गया है। बोनस और सैलरी का पैसा दिवाली से पहले कर्मचारियों के खाते में पहुंच जाएगा। यह ऐलान मंगलवार को एमसीडी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया है। उन्होंने बताया कि एमसीडी कर्मचारियों को 6900 रुपए का दिवाली बोनस दिया जाएगा। बीते दिनों दिल्ली सरकार ने ग्रुप बी और ग्रुप सी कर्मचारियों के लिए 7 हजार रुपए दिवाली बोनस देने का ऐलान किया था।

एमसीडी कर्चमारियों को बोनस देने में 62 करोड़ का खर्च आएगा। मंगवाल को एमसीडी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा एमसीडी के नॉन गैजेटेड ग्रुप-बी, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। इनके कर्मचारियों को 6900 रुपए का दिवाली बोनस दिया जाएगा। इसके साथ ही एमसीडी के दैनिक आधार पर काम करने वाले डेली वेज वर्कर, जिन्हेंने पिछले तीन सालों में 240 दिन काम किया है, उन्हें भी बोनस देने का ऐलान किया गया है। इन कर्मचारियों को 1184 रुपए का दिवाली बोनस दिया जाएगा। दिल्ली के सीएम ने एमसीडी कर्चारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान करते हुए बताया कि दिवाली से पहले सभी कर्मचारियों के खाते में पैसे पहुंच जाएंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि ग्रुप-बी के अंतर्गत सीनियर स्टेनो, पीएस, ट्रांसलेटर, टीचर आते हैं।

इसके अलावा ग्रुप-सी में जेएसए, एसएसए, स्टेनो टाईपिंग कर्मचारी आते हैं। ग्रुप-डी में तमाम सफाई कर्मचारी, बेलदार, प्यून आते हैं। इन सभी कर्मचारियों के लिए 6900 रुपए के दिवाली बोनस का ऐलान किया गया है। इसके अलावा डेली बेसिस पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 1184 रुपए दिवाली बोनस का ऐलान किया गया है। बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली के ग्रुप बी और सी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सभी कर्मचारियों को अपना परिवार बताते हुए उन्हें दिवाली पर 7000 हजार रुपए बोनस देने का ऐलान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button