भारत से पिटने के बाद अब टूटेगा पाकिस्तान, 80 फीसदी बलूचिस्तान से खोया नियंत्रण, डर के मारे नहीं निकल रही पाकिस्तानी सेना, खुलासा

इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमले से पाकिस्तान अभी उबर भी नहीं पाया है। इस बीच बलूचिस्तान में उसके लिए स्थितियां तेजी से खराब हुई हैं। बलूचिस्तान का बड़ा हिस्सा अब पाकिस्तान के कब्जे में नहीं है। मीर यार बलोच समेत प्रमुख बलोच नेताओं ने बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान कर दिया है और इसके लिए भारत और संयुक्त राष्ट्र से मान्यता और समर्थन की गुहार लगाई है। इस बीच बलोच अमेरिकी कांग्रेस के महासचिव रज्जाक बलूच ने एक विस्फोटक खुलासा किया है कि पाकिस्तानी अधिकारियों का अब बलूचिस्तान के बड़े हिस्से पर नियंत्रण नहीं रह गया है।

क्वेटा से बाहर नहीं निकल रही पाकिस्तानी सेना

बलोच नेता रज्जाक ने TAG टीवी से इंटरव्यू में कहा, ‘पाकिस्तानी सेना अंधेरे के बाद क्वेटा से बाहर भी नहीं निकल सकती।’ उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भी इस स्थिति को स्वीकार किया है और सुरक्षा के डर के मारे सेना शाम 5 बजे से सुबह के 5 बजे तक सड़कें खाली कर देती है और गश्त तक नहीं करती। रज्जाक बलोच ने कहा कि बलूचिस्तान का 70-80 प्रतिशत हिस्सा अब पाकिस्तान के नियंत्रण में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button