पाकिस्तान के बाद ईरान का एयर स्पेस भी बंद, कई इंटरनेशनल फ्लाइट के मार्ग बदले गए

नई दिल्ली: भारत की फ्लाइटों के लिए बंद पाकिस्तानी एयरस्पेस के बाद अब इजराइल के ईरान पर हमला करने के बाद बंद हुए ईरानी एयर स्पेस ने भारतीय फ्लाइटों के लिए एक और नई समस्या खड़ी कर दी है। भारत से खासतौर से दिल्ली से इंग्लैंड, अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों को जाने वाली फ्लाइटों को अब और लंबे मार्ग से जाना पड़ेगा। एयर इंडिया ने बताया कि इजराइल के ईरान पर हमले के बाद ईरानी एयर स्पेस बंद किए जाने की वजह से शुक्रवार को उसकी लंबी दूरी की 16 फ्लाइटों के मार्ग बदलने पड़े।

एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने के लिए फ्लाइटों की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। एयर इंडिया ने कहा कि उसकी लंदन हीथ्रो-मुंबई फ्लाइट को वियना, न्यूयॉर्क-दिल्ली को शारजाह और न्यूयॉर्क-मुंबई को जेद्दाह ले जाया गया। इसके अलावा लंदन हीथ्रो-दिल्ली फ्लाइट के मार्ग को मुंबई की तरफ बदला गया। मुंबई-लंदन हीथ्रो और मुंबई-न्यूयॉर्क को मुंबई के लिए मार्ग बदले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button