आगरा: बड़ा जालसाज निकला पूर्व जीएसटी कमिश्नर का बेटा अभिषेक, कई ज्वेलर्स के साथ कर चुका है ठगी

आगरा: दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले पूर्व जीएसटी कमिश्नर कुमोद माथुर का बेटा बड़ा जालसाज निकला। आगरा में दर्ज हुए मुकदमे के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि अभिषेक ने आगरा समेत मथुरा, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई सराफा कारोबारियों के साथ ठगी की है। पुलिस को आशंका है कि अब तक वह एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी कर चुका है। उसने 8 महीने पहले एक और शोरूम संचालक से सोने की चेन ली थी मगर रकम नहीं दी।

17 दिसंबर को आगरा के हरिपर्वत थाने में पूर्व जीएसटी कमिश्नर कुमोद माथुर और उसके बेटे अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। पीड़ित एपी ज्वेलर्स के योगेश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि परिचित बृजमोहन तापड़िया के माध्यम से 19 नवंबर को जेवरात खरीदने के लिए पूर्व जीएसटी कमिश्नर ने संपर्क किया था। उनका बेटा अभिषेक 20 नवंबर को शोरूम पर आया और 19 लाख रुपए की सोने की 5 चेन ले गया। भुगतान के नाम पर फर्जी चेक दे गया था। कर्मचारी आरोपी के एलोरा एनक्लेव दयालबाग स्थित उनके घर पर पहुंचे तो सामने आया कि वह जुलाई में ही अपना मकान बेचकर चले गए थे।

फिल्मी अंदाज में ठगी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूर्व कमिश्नर और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद जांच की गई। आरोपी अभिषेक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जानकारी में आया है कि अभिषेक ने मथुरा और मध्य प्रदेश समेत कई जिलों में इसी अंदाज से कारोबारियों को ठगा है। वह किसी जानकर के मध्यम से ज्वेलर्स को फोन करते हैं। फिर शोरूम में जाकर आभूषण खरीद लेते हैं। आशंका है कि इस तरह से उसने एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की है। एपी ज्वेलर्स के मालिक योगेश अग्रवाल के मुकदमा के बाद इसकी जांच शुरू हुई है।

हरियाणा में बेची ठगी की चेन

अभिषेक माथुर से की गई पुलिस पूछताछ की पता चला कि ज्वेलर्स ने धोखाधड़ी करके हासिल की गई सोने की चेन उसने हरियाणा और दिल्ली में सर्राफा कारोबारी को बेची हैं । पुलिस उसको साथ लेकर हरियाणा और दिल्ली गई। सोने की चेन बरामद करने के प्रयास कर किए जा रहे है। एडिशनल डीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी ने कई कारोबारियों के साथ ठगी की है। अभी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button