अजय देवगन की ‘रेड 2’ रविवार को सरपट दौड़ी तेज, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने भी मौके का उठाया फायदा

अजय देवगन और रितेश देशमुख की धांसू फिल्म ‘रेड 2’ का जलवा बरकरार है। 18 दिनों पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने रविवार को जबरदस्त बिजनेस किया है और वहीं अक्षय कुमार आर माधवन की ‘केसरी 2’ की रफ्तार ने भी तेजी पकड़ ली। आइए, जानते हैं कि हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ की रिलीज के बावजूद इन फिल्मों ने कैसे बचाई है बॉलीवुड की लाज।

‘रेड 2’ को रिलीज हुए 18 दिन बीत चुके हैं और फिल्म अब तक ये जानदार परफॉर्म कर रही है। वहीं अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म ‘केसरी 2’ को 31 दिन गुजर चुके हैं और ऐसा लग रहा कि एकदम सुस्त पड़ चुकी इस फिल्म में रविवार को जैसे किसी ने जान फूंक दी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button