अक्षय खन्ना की FA9LA के सिंगर फ्लिपराची आ रहे हैं भारत, करेंगे LIVE शोज, जानिए कब-कहां

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म का गाना FA9LA काफी पॉपुलर हुआ। खासतौर पर से अक्षय खन्ना के डांसिंग स्टाइल के कारण, जिसे उन्होंने खुद कोरियोग्राफ किया था। तकरीबन अपने मन से किया था। खैर। इस गाने के सिंगर का नाम फ्लिपराची है। वो बहरीन के रैपर हैं। गुड न्यूज ये है कि वो भारत आ रहे हैं। अब उन्हें लाइव सुनने का मौका मिलेगा। उनके कॉन्सर्ट कब और कहां हैं, आइये जानते हैं।

रैपर फ्लिपराची का इंडिया टूर ऑफिशियली शुरू हो चुका है। इसमें सबसे पहले नंबर पर बेंग्लुरु है। ‘धुरंधर’ फिल्म में धूम मचाने के बाद वो पहली बार भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रहे हैं। उनका पहला शो 14 मार्च 2026 को होगा।

खूब वायरल हुआ गाना

अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का दमदार किरदार निभाया है। जब वो FA9LA गाने पर थिरके तो हर तरफ ट्रेंड बन गया। हर कोई इस गाने पर और उनके डांस स्टाइल पर रील बनाता नजर आया। खुद फ्लिपराची ने कहा कि इस गाने के वायरल होने के बाद उनकी जिंदगी 360 डिग्री बदल गई है।

दूसरे शहरों का भी होगा ऐलान

फ्लिपराची ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने भारत के टूर का ऐलान किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘भारत में पहले शो की तारीख घोषित! हम 14 मार्च को बेंगलुरु में @un40fam में परफॉर्म करने के लिए बेहद उत्साहित हैं! जल्द ही और तारीखें जोड़ी जाएंगी। हमें किस शहर में परफॉर्म करना चाहिए? कमेंट में अपने शहर का नाम बताएं!’

‘धुरंधर’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। कास्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन सहित कई जाने-माने चेहरे हैं। फिल्म ने भारत में 805.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड इसने 1250 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button