पृथ्वीराज के साथ, ‘एम्पुरान’ के प्रोड्यूसर को भी इनकम टैक्स विभाग ने भेजा नोटिस, मोहनलाल से जुड़े हैं तार

साउथ इंडस्ट्री में बीते कुछ समय से सितारों के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी हो रही है। हाल ही में एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को नोटिस मिला था। अब ‘एम्पुरान’ के प्रोड्यूसर एंटनी पेरुंबवूर को नोटिस जारी कर उनकी फिल्म ‘लूसिफर’ और ‘मरक्कर: अरेबिकडालिन्ते सिम्हम’ से जुड़े पैसों का हिसाब मांगा है। दोनों ही फिल्म में एक्टर मोहनलाल नजर आए थे। नोटिस में उन्हें बताया गया है कि इस महीने के अंत तक उन्हें अपना जवाब देना है।

इनकम टैक्स के सोर्से के हवाले से बताया गया है कि यह नोटिस फिल्म ‘एम्पुरान’ को लेकर हो रहे विवाद से संबंधित नहीं है। यह 2022 में फिल्म इंडस्ट्री में जो छापेमारी हुई थीं, उसकी जांच का हिस्सा है। एंटनी को भेजे गए नोटिस में खासकर ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स और मोहनलाल को किए गए कथित 2.5 करोड़ रुपये की पेमेंट की डिटेल्स मांगी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button