‘अल्फा’ की सामने आई रिलीज डेट, आलिया-शर्वरी और बॉबी देओल का दिखेगा दमदार एक्शन

आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। जिसका ऐलान प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। 2024 में इस फिल्म का ऐलान किया गया था, जिससे फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए थे। साथ ही 2025 में रिलीज भी होने वाली थी। लेकिन पोस्टपोन हो गई। मगर अब सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

‘अल्फा’ को लेकर पहले ये भी चर्चा थी कि इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा लेकिन मेकर्स इसके लिए राजी नहीं हुए। उन्होंने Netflix के साथ 215 करोड़ रुपये की डील भी ठुकरा दी थी। उनका कहना था कि वह इसे थिएटर्स में ही उतारेंगे। YRF के प्रवक्ता ने पुष्टि की थी कि फिल्म बड़े पर्दे पर ही आएगी। ओटीटी पर आने वाली खबरों को अफवाह बताया था।

‘अल्फा’ की रिलीज डेट

इस फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों का दमदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। वहीं, अनिल कपूर और बॉबी देओल का किरदार भी बेहद दिलचस्प होगा। किसी के बारे में अभी कुछ खास जानकारी रिवील नहीं की गई है, जिससे फिल्म को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस मूवी की रिलीज को लेकर पहले दावा किया गया था कि इसे 17 अप्रैल 2026 को दर्शकों के बीच लाया जाएगा। और ये सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि तमिल और तेलुगू भाषा में भी होगी। मगर लेटेस्ट तारीख से पर्दा उठ गया है।

‘टॉक्सिक’ के बाद ‘अल्फा’

फिल्म ‘अल्फा’ का डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है। प्रोड्क्शन आदित्य चोपड़ा ने सम्भाला है। फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी है। महिला प्रधान फिल्म होने के नाते मेकर्स को इससे बड़ी उम्मीद है कि ये उनकी पिछली स्पाई यूनिवर्स फिल्मों की तरह कमाल करेगी। हालांकि इसका फिलहाल किसी से क्लैश नहीं है। ये यश की ‘टॉक्सिक’ के महीनेभर बाद रिलीज होगी। क्योंकि वह 4 जून को आएगी और ये 10 जुलाई को।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button