भारत पाकिस्तान टेंशन पर अंबाती रायुडू दे रहे थे ज्ञान, फैंस ने CSK के पूर्व स्टार को जमकर लताड़ा

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। भारत ने भी इसका करारा जवाब दिया। पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आंतकी ठिकानों पर हमला बोलकर तहस नहस कर दिया। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमले शुरू कर दिए। भारतीय सेना भी इसका करार जवाब दे रही है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने ऐसा ट्वीट किया, जिसपर बवाल मच गया है।

रायुडू ने ट्वीट में क्या लिखा?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू का विवादों से पुराना नाता रहा है। क्रिकेट की शुरुआत से लेकर संन्यास तक कोई न कोई विवाद रायुडू के साथ चलता ही रहता है। अब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर उन्होंने विवादित ट्वीट किया। भारत के जवाबी हमले के बाद रायुडू ने एक्स पर लिखा- आंख के बदले आंख दुनिया को अन्धा बना देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button