अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, भारत… कोई नहीं है टक्कर में, यूरोप के इस ‘छोटू’ देश में हैं सबसे ज्यादा मिलियनेयर

नई दिल्ली: भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी इकॉनमी और आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा देश है। लेकिन देश में केवल 0.1 फीसदी आबादी के बाद 10 लाख डॉलर यानी 8.6 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा है। आबादी के प्रतिशत के हिसाब से देखें को दुनिया में सबसे ज्यादा मिलियनेयर स्विट्जरलैंड में रहते हैं। यूरोप का प्लेग्राउंड कहे जाने वाले इस देश में 15.6 फीसदी वयस्क आबादी की नेटवर्थ 10 लाख डॉलर से ज्यादा है। इस देश की आबादी करीब 89 लाख और एरिया 41,285 वर्ग किमी है। स्विट्जरलैंड की जीडीपी प्रति व्यक्ति करीब एक लाख डॉलर है और यह दुनिया के टॉप अमीर देशों में शुमार है।

स्विट्जरलैंड के बाद आबादी के परसेंटेज के रूप में सबसे ज्यादा मिलियनेयर हॉन्ग कॉन्ग में रहते हैं। इस देश की 9.9 फीसदी वयस्क आबादी मिलियनेयर है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है। वहां 9.4 फीसदी आबादी मिलियनेयर है। इसके बाद अमेरिका का नंबर है। दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले इस देश में 9 फीसदी लोगों के पास एक मिलियन डॉलर से ज्यादा पैसा है। इसके बाद नीदरलैंड (8.6%), नॉर्वे (8.2%), डेनमार्क (8%), न्यूजीलैंड (7%), सिंगापुर (6.7%), कनाडा (6.7%), स्वीडन (5.9%), बेल्जियम (5.9%) और फ्रांस (5.6%) का नंबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button