आंगनवाड़ी से स्कूल तक आसान कदम

सुकमा। जिले में नन्हे बच्चों के लिए स्कूल की पहली दहलीज अब और भी सहज और खुशहाल बन रही है। आंगनवाड़ी केंद्रों से पहली बार स्कूल जाने वाले बच्चों के सुगम संक्रमण को ध्यान में रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘Buddy Buddy’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अभिनव पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराना और उनके भीतर आत्मविश्वास विकसित करना है, ताकि वे बिना किसी डर या झिझक के अपनी शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत कर सकें। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने कक्षाओं, शिक्षकों और अन्य विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान खेल-कूद, संवाद और रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

‘Buddy Buddy’ कार्यक्रम न केवल बच्चों के मन से स्कूल का भय दूर कर रहा है, बल्कि उन्हें एक सकारात्मक और आनंददायक सीखने के वातावरण से भी जोड़ रहा है। यह पहल शिक्षा के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button