आनंद विहार स्कूल के तेजस बाथम ने जीती इन्टर स्कूल ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप

दिनाँक 26-04-25 को आईईएस पब्लिक स्कूल ने  इन्टर स्कूल ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया है। इस स्पर्धा में भोपाल के समस्त स्कूल ने भाग लिया जिसमें से आनंद विहार स्कूल के विद्यार्थी तेजस बाथम ने एक गोल्ड एवम एक सिल्वर समेत 2 मेडल जीत कर अंडर 14 वर्ष आयु केटेगरी में जीत हासिल कर चैंपियंशीप उठाई। 
समापन सेरेमनी पर आईईएस पब्लिक स्कूल के प्रिन्सिपल एवम मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवम मध्य प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री राम खिलरानी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया। भोपाल के कुल 50 स्कूलो के 150 बच्चों ने भाग लिया है। आनंद विहार स्कूल के तेजस बाथम के अलावा आईईएस पब्लिक स्कूल की तीशा पंथी का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button