Spirit को एक और झटका, दीपिका के बाद प्रकाश राज ने भी छोड़ी फिल्‍म, संदीप रेड्डी वांगा से हुआ पंगा!

तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर आई एक नई खबर एक बार फिर से फैन्स को हैरान कर रही है। शूटिंग के बीच एक बार फिर से एक बड़े कलाकार ने फिल्म से एग्जिट ले ली है। जी हां, खबर है कि दीपिका पादुकोण के बाद अब नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर प्रकाश राज ने भी वांगा की इस फिल्म ‘स्पिरिट’ से एग्जिट मारी है।

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ पिछले कुछ समय से नेगेटिव वजहों को लेकर चर्चा में है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर प्रकाश राज के इस फिल्म से बाहर होने की खबरों ने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण के बाद अब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। हालांकि, इस अपडेट को लेकर मेकर्स की ओर से किसी तरह का कन्फर्मेशन नहीं है, लेकिन इसे लेकर चर्चा इतनी तेज है कि इंडस्ट्री में इस वक्त खलबली मच गई है।

कहा गया है ‘स्पिरिट’ के सेट पर हालात काफी बिगड़ गए थे

ओटीटीप्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश राज अब ‘स्पिरिट’ का हिस्सा नहीं हैं। शुरुआत में उन्हें फिल्म का अहम किरदार बताया गया था और फिल्म की कहानी में वो काफी दमदार दिखने वाले थे। अब चर्चा है कि सेट पर हालात काफी बिगड़ गए थे। बताया जा रहा है कि एक सीन की स्क्रिप्ट और उसे शूट करने के तरीके को लेकर संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच तीखी बहस हो गई और यहीं से दोनों के बीच कड़वाहट बढ़ने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button