असम CM बोले-गौरव गोगोई ISI के बुलावे पर पाकिस्तान गए:वहां ट्रेनिंग लेकर राफेल-परमाणु पर सवाल किए

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा किया था। उन्होंने वहां की सरकार के साथ मिलकर काम भी किया।

सरमा ने कहा- गौरव गोगोई पाकिस्तान सरकार के सीधे निमंत्रण पर वहां गए थे और यह खतरनाक था। वह पाकिस्तान की सत्ता के साथ मिलकर काम कर रहे थे। गृह विभाग कब निमंत्रण भेजता है? यह केवल ट्रेनिंग देने के लिए होता है। अन्यथा ISI उसे क्यों आमंत्रित करती।

उन्होंने कहा- अगर यह जासूसी नहीं है, तो क्या है? गोगोई भारत सरकार को बताए बिना वहां गए। वापस आकर राफेल का विरोध किया। संसद में तटीय मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में सवाल पूछे, जहां भारत ने अपने परमाणु हथियार रखे हैं। आपके लिए ये सवाल किसने लिखे थे?

वहीं, असम सीएम के आरोपों को गोगोई ने बकवास बताया है। उन्होंने X पर कोई पोस्ट कीं, जिसमें कहा- असम आने के बाद से मैं CM सरमा के रडार पर हूं, ऐसा क्यूं है ये वो ही जानते हैं। पिछले 13 साल में उन्होंने मुझपर कई निराधार टिप्पणियां की। उनकी हालिया टिप्पणी पागलपन और बेतुकी है।

असम CM और भाजपा कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के ISI से संबंधों होने का दावा कर रहे हैं। सरमा ने दावा किया था कि गोगोई की पत्नी ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 बार यात्रा की थी। गोगोई की पत्नी भारत में रहते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन लेती हैं।

असम CM ने क्या-क्या वो जानिए…

विदेश मामलों (विभाग) या किसी यूनिवर्सिटी से इन्विटेशन मिलना अलग बात है। यह विदेश मामलों या सांस्कृतिक विभागों से नहीं था। गोगोई पाकिस्तान के गृह विभाग के सीधे निमंत्रण पर वहां गए। असम सरकार के पास गोगोई की हरकतों के सबूत हैं और इससे बचने का कोई रास्ता नहीं है। उनके सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। हमने सबूत देखे हैं।

हमें केवल डॉक्यूमेंट्स पाने के लिए सितंबर तक का समय चाहिए। हमें एक नोटिस जमा करना होगा और फिर दूतावास हमें दस्तावेज उपलब्ध कराएगा। 10 सितंबर 2025 की तारीख तय है। इसलिए इस बारे में और न पूछा जाए, नहीं तो लोग सोचेंगे कि इस CM के पास इसके अलावा कोई और काम नहीं है।

जब मैं सीएम की कुर्सी से हर 24 घंटे में कह रहा हूं कि हमारे पास पुख्ता सबूत हैं, तो आपको सीएम पर विश्वास करना चाहिए और अपने प्यार और स्नेह (गोगोई के लिए) का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मामले पर भाजपा की आलोचना करने का कोई मतलब नहीं है।

खेल या धार्मिक उद्देश्यों के लिए लोग पाकिस्तान जाते हैं। पंजाब से सभी कांग्रेस, भाजपा सदस्य पाकिस्तान में मौजूद गुरुद्वारे जाते हैं। इसके लिए स्पेशल परमिशन दी जाती है। भाजपा से कोई पाकिस्तान से बिजनेस कर रहा है, सरकार के निमंत्रण पर वहां गया है तो मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को उसका नाम भेजूंगा, एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button